---Advertisement---

ग्राम जमनीपारा में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹1,200 नगदी व ताश जब्त

Follow Us
Spread the love

थाना चरचा पुलिस की कार्यवाही, बाहर से आए जुआरी भी पकड़े गए

​चरचा (कोरिया)। जिला कोरिया में अवैध जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना चरचा पुलिस ने ग्राम जमनीपारा में दबिश देकर ‘कट पत्ती’ जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना चरचा क्षेत्र के ग्राम जमनीपारा में बाहरी जिलों से आए कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम जमनीपारा में घेराबंदी कर रेड की और मौके से 4 जुआरियों को पकड़ लिया।

​गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि शुक्ला (उम्र 30 वर्ष, पिता स्व. राजेश शुक्ला, निवासी वार्ड नं. 19, रेलवे स्टेशन छोटी बाजार, चिरमिरी, जिला एमसीबी), हरजीत सिंह (उम्र 26 वर्ष, पिता स्व. वीर सिंह, निवासी वार्ड नं. 19, रेलवे स्टेशन छोटी बाजार, चिरमिरी, जिला एमसीबी), कार्तिक विश्वकर्मा (उम्र 21 वर्ष, पिता दुर्गा विश्वकर्मा, निवासी VTC कॉलोनी चरचा, थाना चरचा, जिला कोरिया) और हरिश कुमार तिवारी (उम्र 26 वर्ष, पिता कृष्णपाल तिवारी, निवासी वार्ड नं. 5, चेतना नगर, अनूपपुर, म.प्र.) के रूप में हुई है।

​आरोपियों के कब्जे से ₹1,200 नगद, 52 पत्ती ताश और 1 अखबारी पेपर विधिवत जब्त किया गया है। मामले में थाना चरचा में अपराध क्रमांक 177/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

​इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह गौतम के नेतृत्व में पीएसआई पन्ना लाल, उप निरीक्षक बालेश्वर महानंदी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment