---Advertisement---

प्रतापपुर में मेडिकल स्टोर्स की जांच, अनियमितता पर ओम मेडिकोज सील

Follow Us
Spread the love

दो अन्य मेडिकल स्टोर्स पर भी कार्रवाई प्रस्तावित, औषधि प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील एवं डॉ प्रशांत सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में औषधि दुकानों की नियमित जांच एवं औषधि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है। 26 नवंबर 2026 को विकासखंड प्रतापपुर में स्थित मेडिकल स्टोर्स का औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनन्य मेडिकल स्टोर एवं कुनाल मेडिकल स्टोर में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध अधिनियम के तहत प्रशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वहीं ओम मेडिकोज के निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के प्रावधानों का पालन नहीं किए जाने पर मेडिकल स्टोर को नियमानुसार सील किया गया।

उक्त निरीक्षण एवं कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक (औषधि), सूरजपुर एवं औषधि निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन सूरजपुर उपस्थित रहे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में औषधि दुकानों की जांच निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment