---Advertisement---

ग्राम पंचायत चन्दननगर में स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत किया गया सामूहिक स्वच्छता श्रमदान

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर ।। 19 सितंबर 2024 ।। कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू के निर्देशानुसार एवं जनपद सीईओ के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत चन्दननगर सप्ताहिक बाजार परिसर मे स्वच्छता ही सेवा 2024 की थीम’ के तहत स्वच्छता अभियान, सामुहिक श्रम दान व एक पेड़ माँ के नाम के पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही रैली एवं स्वच्छता शपथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाना एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए दुकानों में डस्टबीन रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस श्रमदान में उपस्थित स्वच्छ भारत मिशन क्लस्टर कोर्डिनेटर, सरपंच, सचिव एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।

 

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment