सूरजपुर ।। 19- 09- 2024 ।। कोरोना काल 2020-21 में करोना पॉजिटिव हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामानुजनगर रामनिवास साहू ने करोना महामारी में आम लोगों की स्थिति से प्रभावित होकर वर्ष 2022 में बीजेपी 2.0 कार्यकाल तक पीएम केयर फंड में प्रति माह 1000/- रुपए जमा करने का निश्चय किया। तब से लेकर आज पर्यंत यह राशि पी एम केयर्स खाता क्रमांक 2121 करू 20202 में जमा कर रहे हैं। 17 सितंबर 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्म दिवस पर श्री साहू ने संकल्प लिया की भाजपा 3.0 कार्यकाल तक यह राशि प्रति माह जमा करते रहेंगे। चर्चा के दौरान श्री साहू ने कहा की करोना काल में काफी लोगो की असामयिक मृत्यु हुई, लोगों में काफी भय व्याप्त था।
पॉजिटिव व्यक्ति परिवार से भी अलग रहता था। रोगी का छुआ बर्तन भी परिवार जन नही छूते थे। अस्पतालों में मारामारी था। मरीजों को बेड और ऑक्सीजन नही मिलता था।
आम दफ्तरों में भी लोग दो गज की दूरी का पालन करते ऐसा लगता था जैसे एक मानव का दूसरे मानव से मानवता खत्म हो रहा है। निजी अस्पतालों में 5 से 6 लाख खर्च हो जाते थे। हालात इतने खराब थे की कितने लोग स्वर्ग सिधार गए। परिजन लाशों का अंतिम संस्कार तक नही कर पाए। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री की सजगता से हालात पर नियंत्रण पाया गया। भारत अन्य देशों को भी वैक्सीन प्रदाय किया। जिसकी प्रसंशा पूरा विश्व ने किया। जिस तरह से हालात थे, मुझे भी लगा राष्ट्रहित में कुछ करना चाहिए।