---Advertisement---

पुलिस की चैन स्नैचिंग पर कठोर कार्रवाई: दो अंतर्राज्यीय आरोपी चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार

Follow Us
Spread the love

रायपुर ।। डी.डी. नगर थाने में दर्ज चैन स्नैचिंग की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के क्रम में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की गई और नागपुर निवासी आरोपी मोह. जाकीर और साहिल शेख को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने की चैन, मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त दोपहिया, कुल 2,00,000 रुपये की सम्पत्ति जप्त की गई।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment