---Advertisement---

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे में दी गई जानकारी

Follow Us
Spread the love

संवाददाता – प्रवीण कुमार साहू

IMG 20240516 WA0036

सुरजपुर।। 16 मई 2024 ।। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीप कुमार तथा जिला कार्यकम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन जिला सूरजपुर के सभा कक्ष में आयोजित की गई जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे मे जानकारी दी जिसके तहत् अपने घर में कूलर, छत की टंकी, फुलदान एवं पुराने टायर में जमा पानी से डेंगू के मच्छर पनपते है जिससे प्रत्येक सप्ताह साफ कर एवं ढक कर रखने की सलाह दी गई। किसी भी व्यक्ति को तेज बुखार के साथ शरीर में चकत्ते दिखाई देने पर तत्काल जिला चिकित्सालय में डेंगू की जाँच कराने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के सभी मितानीन एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment