---Advertisement---

सूरजपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी व बेटी की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर, जिले की महगवां की घटना के वक्त प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर कोतवाली में ड्यूटी कर रहे थे। देर रात वह घर लौटे तो बाहर का दरवाजा खुला था। दरवाजे के बाहर खून के घसीटने के निशान नजर आने से उसके होश उड़ गए। भीतर जाकर जब वह देखा तो पत्नी और बेटी दोनों घर पे नहीं थे। इसपर तत्काल कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी।

सुबह 9 बजे के करीब पुलिस टीम ने पीढ़ा और जूर मार्ग में आरक्षक की पत्नी और बेटी की लाश को बरामद किया है। सड़क के एक और गड्ढे में पत्नी की और दूसरी ओर के गड्ढे में बेटी की लाश पड़ी थी। दोनों की धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में भारी आक्रोश है मां बेटी की इस नृशंस हत्या की घटना से नागरिकों में भारी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही सूरजपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। और संदिग्ध के घर तोड़फोड़, कर घर को किया आग के हवाले 

सूरजपुर नगर के चौपाटी के पीछे स्थित मुख्य संदिग्ध के घर पर नाराज नागरिकों ने तोड़फोड़ कर दी है। दोहरे हत्याकांड से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए वहां रखे कबाड़ में आग लगा दी है। नागरिक घटना में शामिल लोगों को फांसी की सजा देने की मांग कर नारेबाजी भी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस मौजूद है और लोगों को समझाइश भी दे रही है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment