---Advertisement---

तेज गेंदबाजी के ट्रायल में सौम्य केशरी का हुआ चयन

Follow Us
Spread the love

चेन्नई के ऑल इंडिया ट्रायल में हुए थे शामिल 

सूरजपुर, विगत 12 एवं 13 अक्टूबर को चेन्नई में ऑल इंडिया फास्ट बॉलर ट्रायल का आयोजन रखा गया था l इस ट्रायल में छत्तीसगढ़ से सौम्य केशरी ने भी हिस्सा लिया था l तेज गेंदबाजों का यह ट्रायल भारतीय गेंदबाजी के पूर्व कोच एवं वर्तमान में श्रीलंका टीम के कोचिंग स्टाफ भरत अरुण ने आयोजित किया था l इस दो दिवसीय ट्रायल में देशभर से कुल 500 गेंदबाजों ने हिस्सा लिया l इसमें तीन राउंड के ट्रायल के पश्चात केवल 16 गेंदबाज ही तेज गेंदबाजी के अंतिम चरण तक पहुंच सके l जिसमें सौम्य केशरी ने तीनों राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतिम 16 में जगह बनाया l

IMG 20241018 WA0027
चेन्नई के ऑल इंडिया ट्रायल में हुए थे शामिल

 

बता दें कि सूरजपुर जिले के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी 19 वर्षीय सौम्य केशरी पूर्व में भी बीसीसीआई द्वारा आयोजित कुच बिहार ट्रॉफी, बीनू मांकड़ ट्रॉफी, और विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपने तेज़ गेंदबाजी का जौहर दिखा चुके हैं l दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौम्य केशरी के ऑल इंडिया स्तर के ट्रायल में चयन होने पर सभी क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है l

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment