---Advertisement---

रायपुर पुलिस ने किया लूट की झूठी रिपोर्ट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Follow Us
Spread the love

रायपुर, थाना मुजगहन में दर्ज कमल विहार मेन गेट के पास मोटर सायकल सवार दो व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी मनोज ध्रुव से पैसे से भरे बैग की लूट की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

प्रार्थी के बार-बार बयान बदलने पर टीम द्वारा लूट का सीन रिक्रीएट कर पुनः पूछताछ की गई, जिसमें प्रार्थी का झूठ पकड़ा गया और उसने अन्य आरोपी के साथ मिलकर लूट की उक्त झूठी घटना को कारित कर पैसे का गबन करना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18,54,000 रुपये नकद, 4 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया जब्त की गई।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment