---Advertisement---

एस.जयवर्धन बने सूरजपुर के 10वें कलेक्टर

Follow Us

सूरजपुर, 23- 10- 24 । इन दिनों प्रदेश सरकार द्वारा तबादलों का दौर जारी है। पुलिस विभाग सहित प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारियों के धड़ाधड़ हो रहे तबादले से कई सवाल उठने शुरु हो गए हैं। हालांकि प्रशासनिक तौर पर तबादले को सामान्य प्रक्रिया माना जा सकता है।

सूरजपुर जिले में पुलिस अधीक्षक एम. आर. आहिरे के तबादले के बाद प्रशांत ठाकुर को सूरजपुर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। इधर पुलिस अधीक्षक के तबादले के बाद कलेक्टर का भी तबादला कर दिया गया है।

कलेक्टर रोहित व्यास के तबादले के बाद बहुत जल्द सूरजपुर जिले को एक नया कलेक्टर मिलने वाला है।

बता दें कि एस जयवर्धन सूरजपुर जिले के 10 वें कलेक्टर होंगे। 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एस जयवर्धन मूलतः आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं।

आंध्रप्रदेश यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद इन्होंने हैदराबाद यूनिवर्सिटी से एमटेक किया है।

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने टाटा कंसल्टेंसी में नौकरी किया। इसके बाद भारतीय रेलवे यातायात सेवा हेतु इनका चयन हुआ जिसका प्रशिक्षण भी इन्होंने प्राप्त किया है। इसके बाद अगले प्रयास में इनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई. ए. एस.) में हुआ।1 सितंबर 2014 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन करने के बाद सर्वप्रथम बलौदाबाजार – भाटापारा और कोरबा जिला पंचायत सीईओ बने। इसके बाद कोरबा और रायगढ़ निगम आयुक्त रहे। सूरजपुर में तबादले से पूर्व एस जयवर्धन मोहला -मानपुर जिला अंबागढ़ के कलेक्टर रहे।

गौरतलब है कि बीते दिनों सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड की घटना ने जहां एक ओर पुलिस प्रशासन को झकझोर कर रख दिया था। वहीं जिले में शांति व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को लेकर पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन दोनों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी। ऐसी स्थिति में जिले के कलेक्टर एवं एसपी के तबादले को दोहरे हत्याकांड से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।

बहरहाल जिले में विकास के दृष्टिकोण से नए पुलिस अधीक्षक और नए कलेक्टर की भूमिका क्या और कैसी होगी यह तो आने वाला समय बताएगा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment