---Advertisement---

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची

Follow Us
Spread the love

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची

राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

Related News

Leave a Comment