---Advertisement---

सुगम तरीकों से मिट्टी के दीये का हो विक्रयः- कलेक्टर

Follow Us
Spread the love

कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को न हो असुविधा इसके लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सूरजपुर 29 अक्टूबर 2024 कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीये बनाये जाते है तथा इन्हें बाजारों में विक्रय के लिए लाया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्र में मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों से किसी प्रकार की कर वसूली नहीं करने तथा आमजनों को मिट्टी के दीये उपयोग करने प्रोत्साहित करने कहा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment