---Advertisement---

सूरजपुर: 01 नवंबर को जिला मुख्यालय में किया जायेगा दीप प्रज्वलन

Follow Us
Spread the love

जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से राज्य स्थापना दिवस पर दीप प्रज्वलन करने की कि अपील

05 नवंबर को जिला मुख्यालय सूरजपुर में विधायक श्री भैयालाल राजवाडे होंगे मुख्य अतिथि

सूरजपुर 30 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 01 नवंबर को सभी मुख्यालयों में एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्वलन किया जाना है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से भी दीप प्रज्वलन को लेकर अपील की गई है।

इसके साथ ही जिले में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवंबर को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय सूरजपुर में मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Comment