सूरजपुर, जिले में खुशियों का महापर्व दीपावली को बीते 24 घंटे नहीं हुए कि एक ही परिवार के दो चिराग बुझ गए।
दरअसल ये पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुरुवा ग्राम पंचायत का है जहां एक ही परिवार के 3 बच्चे घर के ही पास बने तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान जहां गहरे पानी में नहाने के दौरान दो बच्चे 12 वर्षीय प्रभफूल और 7 वर्षीय सान्या डूबने लगे वहीं तीसरे बच्चे ने तत्काल सूचना घर के लोगों को देने गया तब तक देर हो चुकी थी जैसे ही परिवार के लोग तालाब के पास पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी फिलहाल विश्रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच पोस्टमार्टम के लिए बच्चों के शव को विश्रामपुर उप स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है साथ ही इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है ग्राम पंचायत में हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
मौके पर मृतक के परिजनों से मिलने प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी पहुंचे। ईश्वर से प्रार्थना कि की उनके माता पिता को सहनशीलता प्रदान व मृत आत्मा को शांति प्रदान करें।


















