सूरजपुर न्यूज : सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिंतामणि महराज को भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा गठित जनजातीय कार्य मंत्रालय के लिए परामर्शदात्रि समिति का सदस्य मनोनित किया गया है। इस बाबत भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा गत दिवस अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। गठित समिति में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम व राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय दुर्गा दास उइके को अध्यक्ष मनोनित किया गया है जबकि लोकसभा के दस सांसदों को व राज्य सभा के तीन सांसदों को सदस्य मनोनित किया गया है। वही अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विधि एवं न्याय मंत्रालय और राज्य मंत्री संसदीय कार्य मंत्रालय, डॉक्टर एल मुरुगन राज्य मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय राज्य मंत्री संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को समिति का पदेन सदस्य नियुक्त किया गया है। सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज के अतिरिक्त छग से कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग को भी समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। सरगुजा क्षेत्र से सांसद चिंतामणि महराज को समिति का सदस्य नियुक्त करने से उनके समर्थको में हर्ष का माहौल है उनके समर्थको का कहना है की वरिष्ठ सांसद के अनुभव का लाभ जनजातीय समाज को अवश्य मिलेगा ।
सूरजपुर : सरगुजा सांसद चिंतामणि परामर्शदात्रि समिति में

Related News
सूरजपुर की ताजा खबरे
क्राइम न्यूज़

















