---Advertisement---

सूरजपुर : 05 नवंबर को स्टेडियम ग्राउंड में राज्योत्सव कार्यक्रम का होगा आयोजन

Follow Us

-जिला प्रशासन का जिले वासियों को स्नेहिल आमंत्रण

– कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए चल रही है तैयारी

– शासकीय विभागों द्वारा लगाए जायेगी प्रदर्शनी

– सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जायेगा प्रदर्शन

– विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि

 

सूरजपुर, 03 नवंबर 2024 स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में 05 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके सफल संपादन के लिए जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मंच से लेकर पूरे परिक्षेत्र में साज सज्जा का काम तेजी से कराया जा रहा है। शासकीय योजना एवं उपलब्धियां के प्रचार प्रसार के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाने की तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम दिवस के दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व ही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के लिये जिले में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

कार्यक्रम स्थल पर जिला पंचायत, कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग एवं क्रीड़ा विभाग, बैंक (लीड बैंक मैनेजर), एसईसीएल एवं वन विभाग द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए।

इस कार्यक्रम हेतु जिला मुख्यालय सूरजपुर में मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Comment