---Advertisement---

राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का हुआ आयोजन-1992 विद्यार्थी हुए शामिल

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर ।। 18 मई 2024 ।। जिले में संचालित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु कुल 240 सीटों की पूर्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त किया गया। जिले के 09 परीक्षा केंद्रों आज प्रातः 10.00 से 12.00 तक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 1992 विद्यार्थी शामिल हुए।

एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा का सफल आयोजन एवं निगरानी हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में तहसीलदार एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया था। चयन परीक्षा का निरीक्षण आदिम जाती एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों द्वारा भी किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment