---Advertisement---

सूरजपुर – क्यों लौटाया पत्रकारों ने स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री के द्वारा दी गई सम्मान राशि को ?

Follow Us
Spread the love

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सहयोगी के द्वारा विधानसभा मुख्यालय भटगांव के पत्रकारों को फोन पे के माध्यम से दीपावली मनाने 11, 11 सौ रुपए किए गए थे ट्रांसफर

अब खेला होबे …. की बात कहते हुए चुटकी ले रहे हैं जिलेवासी  

सूरजपुर- जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के भटगांव मुख्यालय के 10 पत्रकारों के फोन पे के माध्यम से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सहयोगी के द्वारा दीपावली के अवसर पर 11, 11 सौ रुपए डाला गया जिस राशि को 7 पत्रकारों के द्वारा ससम्मान उसी फोन पे पर भेजे गए 11, 11 सौ रुपए को हैप्पी दीपावली का मैसेज कर वापस किया जो इन दिनों सूरजपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोर रहा है l

एक ऐसा मामला है जिसमें सरकार की एकमात्र महिला मंत्री के विधानसभा क्षेत्र भटगांव के विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से भटगांव मुख्यालय के मीडिया कर्मियों ने नाराज होकर मंत्री की तरफ से दिवाली की भेंट उपहार की‌ रकम लौटा दी। दरअसल, यह आदान-प्रदान फोन पे पर हुआ। और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

दीवाली पर उपहार देने की परंपरा आम है लेकिन अब मीडिया कर्मियों के बीच नगदी की परंपरा भी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो रायपुर से लेकर कई मंत्री-विधायकों की‌ तरफ से इस तरह की नई परंपरा की शुरुआत हुई है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब चल रही है। इन सबके बीच भटगांव में भेंट-उपहार को लेकर विवाद दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है l 

दअरसल सूत्रों ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की तरफ से उनके करीबियों ने भटगांव विधासभा के‌ दस मीडियाकर्मियों को 11-11 सौ रूपए दिए गए। यह राशि फोन पे पर मीडियाकर्मियों के खातों में ट्रांसफर की गई थी , इसके बाद वहां के मीडियाकर्मियों में नाराजगी चरम पर पहुंच गई l

फिर क्या था उनमें से 7 मीडियाकर्मियों ने धन्यवाद के मैसेज के साथ लौटा दिया।

इस बात की चर्चा मीडिया जगत सहित राजनैतिक गलियारों में जिला सूरजपुर से लेकर प्रदेश स्तर पर हो रही है। वहीं दूसरी ओर जनमानस में सम्बंधित मंत्री की खूब किरकिरी हो रही है l सूत्रों की माने तो मामले की शुरुआत तब हुई जब भटगांव विधानसभा के भटगांव मुख्यालय के 13 पत्रकारों का सूची मंगाकर 10 पत्रकारों के फोन पे पर स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सहयोगी के द्वारा 10 पत्रकारों को फोन के माध्यम से दीपावली के अवसर पर 11, 11 सौ रुपए का राशि भेजी गई जिसे देखने के बाद 7 पत्रकारों के द्वारा ससम्मान हैप्पी दीपावली का मैसेज कर उसी फोन पे पर 11, 11 सौ की राशि को वापस कर दिया।

भेंट उपहार की राशि को कुछ पत्रकारों द्वारा वापस कर देने पर स्थानीय पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि कुछ पत्रकार साथियों ने पत्रकारिता के गिरते स्तर को बचाए रखने का भरपूर प्रयास किया है जो अपने आप में सराहनीय है l  

बहरहाल इस भेंट उपहार की वापसी के मामले ने दिवाली के अवसर पर एक नया और बड़ा धमाका कर दिया है l इस धमाके की गूंज कहां तक जाएगी और राजनैतिक रूप में इसका कितना असर पड़ेगा यह तो आने वाला समय बताएगा l

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment