---Advertisement---

CG NEWS : सुप्रसिद्ध गायक श्री घनश्याम महानंद व सुश्री स्तुति जायसवाल करेंगे शिरकत

Follow Us
Spread the love

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवंबर को विशेष कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन

सूरजपुर – छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में 05 नवंबर को स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी के सुप्रसिद्ध गायक श्री घनश्याम महानंद व सुश्री स्तुति जायसवाल शिरकत करेंगे।गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का आयोजन बैकुठपुर विधायक श्री भैयालाल रजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में किया जा रहा है।

इस आयोजित संगीतमय संध्या कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य समूह द्वारा गणेश वंदना नृत्य की प्रस्तुति, स्थानीय कलाकारों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति, पारंपरिक नृत्य समूह द्वारा शिव पार्वती नृत्य प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ी सुप्रसिद्ध गायक घनश्याम महानंद व समूह की प्रस्तुति, पारंपरिक नृत्य समूह द्वारा शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, स्तुति जायसवाल एवं बैंड द्वारा प्रस्तुति के साथ साथ पारंपरिक नृत्य समूह द्वारा मयूर नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment