रिपोर्टर – रामकुमार यादव
सुरजपुर।। 18May 2024 ।। प्रतापपुर तहसील अंतर्गत भेड़िया – घाट पेंडारी के बीच नावाडीह में तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार को गम्भीर रूप से चोटें आई। घटना शनिवार शाम 8 बजे की बताई जा रही है। बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की पिकअप चालक घटना के बाद तेज गति से भाग गया।
स्थानीय लोगों ने 108 को फोन लगाया। और एंबुलेंस आने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर संकेतकों के अभाव में हमेशा दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन इसके बाद भी इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किए जाते हैं। यही कारण हैं। कि आए दिन ग्रामीण असमय काल के गाल में समा जाते हैं।