---Advertisement---

Surajpur Breking – एच. एम. एस. के राजू दुबे बने अमेरा खदान के सभा सचिव

Follow Us

Surajpur Breking – कोयला मजदूर सभा ( एच. एम. एस.) के राजू दुबे को एसईसीएल के अमेरा खदान का सभा सचिव नियुक्त किया है। कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एक कामकाजी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष रामाशीष पाल एवं महामंत्री देवेन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में माइनिंग सरदार राजू दुबे को अमेरा खदान के सभा का सचिव नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति की सूचना अमेरा सह क्षेत्र प्रबंधक को लिखित रूप में दे दी गई है।

इस अवसर पर एच. एम. एस. के अध्यक्ष रामाशीष पाल ने कहा कि नवनियुक्त सचिव मजदूरहित में प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाते हुए कार्य करें। इसी बीच महामंत्री देवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि नवनियुक्त सचिव औद्योगिक सम्बन्धों की परिधि में रहते हुए सदैव मजदूर हित में अपने दायित्व का निर्वहन करें।

माइनिंग सरदार राजू दुबे के अमेरा खदान का सभा सचिव बनने पर एच. एम. एस. समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष व्याप्त है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment