---Advertisement---

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती साहू ने पीएम आवास के कार्यों का किया निरीक्षण

Follow Us
Spread the love

चौपाल लगाकर हितग्राहियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां व कार्य पूर्ण करने हेतु किया गया प्रेरित

सूरजपुर- शासन की महत्वकांक्षी योजना पीएम आवास योजना का राज्य स्तर से निरंतर समीक्षा की जा रही है। हाल ही में बड़े पैमाने पर आवास की स्वीकृति देकर प्रथम किस्त हितग्राहियों को प्रदाय की गई है।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में आवास हितग्राहियों से डोर टू डोर संपर्क, आवास चौपाल के माध्यम से समझाइश व जल्द निर्माण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू द्वारा सूरजपुर जनपद पंचायत के लटोरी एवं महेशपुर में हितग्राहियों का चौपाल लगाकर उन्मुखीकरण और उनसे आवास निर्माण के बारे में चर्चा किया गया तथा ग्राम पंचायत में निर्माण नहीं कर रहे हितग्राहियों के आवास का निरीक्षण किया गया। उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment