---Advertisement---

सूरजपुर कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Follow Us

सूरजपुर – 07 नवंबर 2024 आज कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने जिला अस्पताल सूरजपुर का अचौक निरीक्षण किया । जहां उन्होंने समस्त वार्डो का मुआयना कर वार्डो की साफ सफाई व अस्पताल परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डी एच लैब को जल्द से जल्द चालू करने , डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ को समय पर ड्यूटी में उपस्थित रहने की बात कही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के डी पैकरा को चिकित्सा सेवा में विस्तार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्देश दिए। मरीजों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सके, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जिला अस्पताल परिसर में डामरीकरण सड़क को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। उक्त निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के डी पैकरा ,सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ अजय मरकाम, संजय सिन्हा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment