---Advertisement---

रेणुका नदी के छठ घाट पर मेले सा नजारा, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Follow Us
Spread the love

निरज साहू सूरजपुर 

सूरजपुर। लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पर बड़ी संख्या में व्रतधारी महिलाओं व श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने रेणुका नदी के तट पर उमड़े। इस दौरान विद्युत सजावट से जगमग हुए नदी तट का वृहंगम दृश्य देखते ही बन रहा है। कल उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतधारी महिलाएं पारण करेंगी और महापर्व का समापन होगा।

छठ पर्व मनाने यहां रेणुका नदी के तट पर आकर्षक साज सजा की गई है। नगरीय प्रशासन व छठ पूजा समिति द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं के सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नदी के दोनों ओर घाट बंधान किया गया है, जहां छठ पर्व मनाने श्रद्धालुओं का मेला उमड पड़ा। कलाकारों ने छठ के भक्ति गीतों से लोगों को रेणुका नदी के तट पर बांधे रखा। समूचा शहर भक्तिभाव में लीन है।

IMG 20241107 WA0047
छठ पूजा सूरजपुर

नहाय- खाय के साथ मंगलवार को छठ महापर्व की शुरुआत हुई। व्रतधारियों ने घाट बंधान की रस्म अदायगी कर खीर का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ किया। गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कल शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद महापर्व का समापन होगा। सूर्यषष्ठी महापर्व हर्षोल्लास व भक्तिभाव के साथ रेणुका नदी की तट पर परंपरा से मनाया जाता रहा है। विधायक भूलन सिंह मरावी भी रेणुका नदी के छठ घाट पहुंचकर व्रतधारी महिलाओं व श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

आकर्षक विद्युत सजावट के बीच नदी का वृहंगम दृश्य बड़ा ही लुभावना है। पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए छठ पूजा समिति के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष गणेश सोनी,अनिल गुप्ता,संतोष सोनी श्रवण जैन,सुनील विश्वकर्मा प्रदीप सोनी, पंकज चौबे , हिमांशु जैन अजय सोनी भोला कुशवाहा, विक्की मिश्रा ,नरेश सोनी, सुमित सोनी संदीप सोनी,गोबिंद साहू, सोनू कुशवाहा, पुलपुल विश्वकर्मा, रूपन साहू आदि सक्रिय है।

IMG 20241107 WA0049
छठ पूजा

इधर छठी मैया की गीतों से नीलेश मित्तल,नंदिनी श्रीवास्तव, हिमांशु सुनैना यादव आदि कलाकारों ने रेणुका नदी के छठ घाट पर भक्तों को बांधे रखा है। छठ पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ पर्व के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। हर वर्ष व्रतधारी महिलाओं की संख्या बढती जा रही है। इस वर्ष करीब साढे तीन सौ व्रतधारियों ने छठ उपासना का व्रत रखा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment