---Advertisement---

स्वालंबन योजना की दुकानों को मनमाने ढंग से बांटने का नगर पालिका पर लगे आरोप , शिवसेना (उद्धव गुट) ने सौंपा ज्ञापन

Follow Us

सूरजपुर – नगरपालिका के द्वारा गरीब परिवारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत दुकानें आबंटित की जानी थी लेकिन अब दुकान आबंटन का मामला विवादों में है पिछले दिनों नगर पालिका के द्वारा दुकान आबंटित की गई थी इस आबंटन को लेकर भाजपा सहित कई लोगों ने दुकान आबंटन में धांधली आरोप लगाया था इसके बाद आबंटन को रद्द कर दी गई थी।

IMG 20241109 WA0052
हाइ टेक बस स्टैंड सूरजपुर

अब पुनः इस मामले में नए आबंटन पर शिवसेना (उद्धव गुट) ने विष्णु वैष्णव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन देकर दुकान आबंटन में मनमानी का आरोप लगाया है शिवसेना ने दिए ज्ञापन में कहा है कि नगरपालिका ने मनमानी और भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है।

हाईटेक बस स्टैण्ड में निर्मित दुकानों को मनमानी तरीके से बगैर नियम कानून के अपने कुछ चहेते लोगों को दुकान आबंटित कर दी गई है, शिवसेना का आरोप है की जरूरतमंद गरीब पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे है।

IMG 20241109 184610
शिव सेना ज्ञापन

बिना लॉटरी सिस्टम को अपनाए मनचाहे ढंग से दुकान कब्जा करने की छूट दे दी गई जिससे गरीब वर्ग के लोग आबंटन में भाग लेने से वंचित हो गए। इसको उच्च स्तरीय जांच कराकर उपरोक्त आबंटन को तत्काल रद्द कराये जाने की मांग की गई है ज्ञापन देने वालों में विष्णु वैष्णव, मोहन टेकाम पिंकी पटेल, साहिल, उमेश चन्दलाल श्रीवास्तव शामिल रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment