---Advertisement---

विद्युत कनेक्शन हेतु विधायक ने दी हरी झंडी

Follow Us
Spread the love

संवाददाता – प्रवीण कुमार साहू

बिश्रामपुर ।। 20- 05- 2024।। बिश्रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र के झुग्गी – झोपड़ी वासियों के लिए विद्युत कनेक्शन हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास में सफलता मिलनी शुरु हो गई है । बीते दिनों नगर पंचायत क्षेत्र के समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने CSEB के अधिकारियों से मुलाकात कर विद्युत कनेक्शन हेतु पहल किया था । विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा सकारात्मक संकेत मिलते ही पुनः इन्होंने स्थानीय विधायक माननीय भूलन सिंह मरावी से मुलाकात कर विद्युत कनेक्शन की समस्याओं को लेकर चर्चा की । चर्चा के उपरांत विधायक भूलन सिंह मरावी जी ने CSEB के अधिकारियों को अतिशीघ्र विद्युत कनेक्शन हेतु पहल करने का निर्देश दिया है। विधायक महोदय की सहमति मिलने के बाद झुग्गी – झोपड़ी में अब विद्युत कनेक्शन लगने रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। इस पहल से समस्त झुग्गी झोपड़ी वासियों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर इंजी. विनय सिंह , सुबोध सिंह, दीपेन्द्र सिंह चौहान एवं विद्युत विभाग के अधिकारी सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे ।।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment