---Advertisement---

सोमवार और मंगलवार को सभी पटवारी अपने हल्के क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से देंगे अपनी उपस्थिति

Follow Us

प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु राजस्व शिविरों का किया जाएगा आयोजन

सोमवार और मंगलवार को सभी पटवारी अपने हल्के क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से देंगे अपनी उपस्थिति

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

सूरजपुर – 11 नवंबर 2024 कलेक्टर श्री एस जयवर्धन द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल एवं श्रीमती चांदनी कंवर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए आमजनों के सभी समस्याओं एवं विभिन्न प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में भूमि अधिग्रहण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, बंदोबस्त, खसरा एवं नक्शा त्रुटि सुधार, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति आदि की विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर श्री जयवर्धन ने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने सोमवार और मंगलवार को सभी पटवारियों को अपने हल्के क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करने के दिए निर्देश। साथ ही अनुपस्थित रहने और राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment