---Advertisement---

जनजाति गौरव स्मृति के कार्यक्रम में याद किए गए सेनानी 

Follow Us

सूरजपुर – शासकीय पॉलिटेक्निक सूरजपुर में जनजाति गौरव स्मृति के कार्यक्रम का विधिवत् आयोजन किया गया। प्रेमनगर क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों सहित, समृद्ध आदिवासी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में जहां एक ओर पुष्पा राजवाड़े एवं उनके टीम द्वारा पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई वहीं दूसरी ओर कु . प्रिया के मधुर गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि आदिवासियों का गौरवशाली इतिहास आज किसी से छिपा नहीं है। देश की आजादी में महान आदिवासी क्रांतिकारियों के संघर्षों को युगों – युगों तक याद रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए आदिवासी संस्कृति एक धरोहर है जिसकी सुरक्षा और संरक्षण बहुत जरूरी है। इसके लिए भावी पीढ़ियों को जागरूक करने की आवश्यकता है। वहीं संस्था के प्राचार्य एन. योगेश द्वारा महान क्रान्तिकारी बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती एवं शहीद वीर नारायण सिंह सहित अन्य विभूतियों के त्याग और बलिदान को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर जनजाति गौरव समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा नेता अजय अग्रवाल ( अज्जू अग्रवाल) , संत सिंह , अजय सिंह , रूपेश सिंह,हरेंद्र खांडे, भूपेश देवांगन, सुश्री तृप्ति लावत्रे , अवधेश सिंह, विवेक मेहता, शैलेन्द्र खरे, गोवर्धन भारद्वाज, श्रीमती रेखा सरोज, एम. के. शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेता एवं कॉलेज के स्टॉफ और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment