---Advertisement---

मेघावी छात्र नीरज शर्मा को चिंतामणी महाराज ने दिया बधाई

Follow Us
Spread the love

संवाददाता – प्रवीण कुमार साहू

IMG 20240521 195819

अंबिकापुर।। 21- may – 2024 ।। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में 9 वाँ स्थान प्राप्त करने वाले मेघावी छात्र नीरज शर्मा को उसके सफलता पर सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री चिंतामणी महाराज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विदित हो कि बीते सप्ताह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित की थी। परिणाम घोषित होते ही कही खुशी कही गम नजारा देखने को मिला। इसी बीच सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर में रहने वाले एक बढ़ई के पुत्र नीरज शर्मा शर्मा ने टॉप टेन की सूची में अपनी जगह बनाकर पुरे जिले को गौरवान्वित कर दिया। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल शिवनंदनपुर में 12 वीं ( वाणिज्य संकाय) के छात्र नीरज शर्मा पिता श्री कृष्णा शर्मा प्रारम्भ से ही एक मेघावी छात्र रहे है। नीरज शर्मा की इस सफलता पर उसे बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में जैसे ही ये खबर चिंतामणी महाराज को मिली वे फौरन नीरज शर्मा के निवास पर पहुंचकर उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होने नीरज को आगे की पढ़ाई हेतु प्रेरणा और मार्गदर्शन दिया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अभय कुमार मिश्रा , वरिष्ठ शिक्षक श्री राम भरोस सिंह एवं कई जनप्रतिनिधिगण , ग्रामीण एवं नीरज शर्मा के माता पिता व परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment