---Advertisement---

मंडल के संगठन चुनाव की कार्यशाला संपन्न

Follow Us

निरज साहू सूरजपुर 

60 बूथ पर होना है चुनाव, प्रभारी नियुक्त

भैयाथान | भारतीय जनता पार्टी मंडल भैयाथान में बूथ संगठन चुनाव की कार्यशाला सोमवार को सामुदायिक भवन में पापुनि निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने स्वागत भाषण व बैठक की रूपरेखा बताते हुए बूथ संरचना चुनाव के लिए हर बूथ पर कम से कम 200 प्राथमिक सदस्य एवं 4 सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। साथ ही बूथ में ऑनलाइन व ऑफलाइन बने प्राथमिक सदस्यों का नाम शक्ति केंद्र रजिस्टर में दर्ज करने पर जोर दिया।

IMG 20241112 WA0046
मंडल के संगठन

सदस्यता अभियान के तहत मंडल कार्यशाला के प्रभारी भीमसेन अग्रवाल ने बूथ संरचना से लेकर संगठन संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जो सक्रिय सदस्य बने हैं वही आगे संगठन के पदाधिकारी बन सकेंगे।आगामी दिनों 25 सदस्यीय बूथ टीम बनानी है। जिसमे बूथ अध्यक्ष का चुनाव समन्वय से करना है। जो संगठन की संरचना में आगे सहभागी बनेगा। बूथ स्तर के चुनाव हेतु 12 शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी,बूथ व्यवस्था प्रभारी का चयन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के साथ बूथ संरचना पर सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग करने सहित समन्वय से चुनाव कराने की अपील की। युवा पीढ़ी जो अपने से सदस्य बन गए हैं उन्हें जोड़ते हुए शक्ति केंद्र के रजिस्टर पर उनका नाम अंकित करने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा पीढ़ी आने वाले देश के भविष्य हैं उनके बूथ पर काम करने से संगठन मजबूत होगा। मंच संचालन महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता,आभार सुनील साहू ने किया।

IMG 20241112 WA0047
भाजपा सदस्यता अभियान

इस दौरान राजू प्रताप सिंह,प्रकाश दुबे,गनपत पाटिल,लाल चंद्र शर्मा,सीताराम कुशवाहा, हेम सिंह, अमन प्रताप सिंह, राकेश पाठक, सत्या दुबे,शिव पांडेय,संदीप दुबे,नितिन तिवारी,विराट सिंह राम केवल रूपेंद्र कुशवाहा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment