---Advertisement---

परख परीक्षा एव अपार आईडी निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने ली गई बैठक

Follow Us
Spread the love

निरज साहू सूरजपुर 

भैयाथान – विकासखण्ड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परख परीक्षा की तैयारी एवं अपार आईडी निर्माण हेतु जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा शशिकांत सिंह के द्वारा बैठक ली गई।

आयोजित बैठक में 04 दिसम्बर को पूरे राष्ट्र में आयोजित होने वाले परख परीक्षा की तैयारी के सम्बंध में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों के साथ शिक्षकों को विस्तृत जानकारी जैसे परीक्षा का सेटअप, समय, विषयवार प्रश्नों की संख्या, उपस्थिती इत्यादि की जानकारी दी गई।इसके साथ ही वन नेशन वन एकेडमिक आईडी के तर्ज पर बन रहे अपार निर्माण आईडी की संकुलवार समीक्षा की गई।साथ ही सभी संकुलों को पात्र विद्यार्थियों का अपार आईडी यथाशीघ्र जनरेट करने हेतु निर्देश दिया गया।

इस बैठक में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मराबी, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक अजेंद्र नाथ दुबे, जिला प्रोग्रामर कविता सिंह, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह तथा सभी संकुलों के प्रभारी एवं समन्वयक उपस्थित रहे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment