सूरजपुर – शासन द्वारा घोषित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस के अंतर्गत आज प्रतापपुर के सांस्कृतिक भवन में परियोजना स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस का आयोजन किया गया। प्रतापपुर परियोजना अंतर्गत कुल 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 15 सहायकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के समाज में महत्व पर प्रकाश डाला गया साथ ही कुपोषण तथा गांव में लोगों के समेकित विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी मुकेश अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का उत्साह वर्धन किया गया । श्री मुकेश अग्रवाल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उक्त अवसर पर शुभकामनाएं दिया गया ।
कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रतापपुर , समस्त पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं उपस्थित थे।

















