सूरजपुर- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी( माकपा )के राष्ट्रीय आह्वान पर बीते दिनों सूरजपुर बस स्टैंड में माकपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार की वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध किया।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के जिला सचिव सुरेंद्र लाल सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।
श्री सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार देश की संघीय ढांचा और लोकतंत्र पर हमला कर देश को एकतंत्र तानाशाही की और ले जाने की तैयारी कर रहे है।
एक देश एक चुनाव लादकर वे राज्य की अलग अलग समय पर होने वाले चुनावों को ही खत्म कर देना चाहते है। संविधान में प्रति पांच वर्षों में चुनाव की प्रावधान है। देश में सबसे पहला चुनाव 1952 में हुआ था। राज्य की अलग अलग राज्य में अलग अलग पार्टी कि सरकार बनी और कभी गिराई भी गई है। संविधान के नियम के मुताबिक अगर किसी राज्य की सरकार गिर जाती है तो उस संबंधित राज्य में चुनाव आयोग फिर चुनाव आयोजित करते है। अब केंद्र सरकार की इस कानून की लागू होने के राज्य में वो स्थिति निर्मित होने के बाद राज्य केन्द्र सरकार के अधीन ही चलेगा यानी केंद्र सरकार का हस्तक्षेप रहेगा जो संघीय ढांचा की खिलाफ है। केंद्र सरकार की नियत ही है कमजोर राज्य और एक मजबूत केंद्र का स्थापना करना ताकि वे आसानी से तानाशाही शासन कायम कर सके।
माकपा नेता ने कहा कि आज भाजपा के राज में महिलाओं पर अत्याचारों की घटनाएं बढ़ रही है। भाजपा शासित प्रदेशों में ऐसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। बलात्कारियों को भाजपा के नेता सार्वजनिक मंच में स्वागत कर उन बलात्कारियों के हौसले को बुलंद करते है। गुजरात के बिल्किस बानो कांड के दोषी अपराधियों को जेल से मुक्त कर उन अपराधियों को फूल मालाओं के साथ स्वागत भाजपा के नेताओं के द्वारा किया गया था इसी तरह उत्तरप्रदेश में भी बलात्कारियों को सम्मानित किया गया है। भाजपा का इस तरह की रुख समाज में महिलाओं के साथ अत्याचार को और बढ़ावा देगा।
उन्होंने बताया कि आज उक्त मांगों के अलावा हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई रोकने,फर्जी ग्राम सभा को वापस लेने,प्रदेश में पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेशा कानून का सही ढंग से अमल करने, अंबिकापुर बारवाडीह रेल लाइन को प्रारंभ करने जैसे मांगे शामिल था। जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन को धरना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर धरना में प्रमुख रूप से बाल सिंह, ललन सोनी, कपिलदेव पैकरा, वेदनाथ, ब्रिजभान, शलेंद्रप्रताप, शूरेश, धर्मजित, बालनरायण, पिलादास सहित माकपा जिला सूरजपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















