---Advertisement---

धान खरीदी केंद्र की माँग को लेकर किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us

ग्राम पंचायत जजावल में धान खरीदी केंद्र खोलने लगातार कर रहे हैं मांग 

सूरजपुर/प्रतापपुर :- ग्राम पंचायत जजावल में धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग पुरी नहीं होने पर चंदौरा मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन करने के सम्बंध में ग्राम पंचायत जजावल, चिकनी, मयुरधक्की, गोरगी, अंजनी के सभी किसान संयुक्त रूप से एकत्रित होकर अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रतापपुर के समकक्ष उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा

ग्राम पंचायत जजावल, चिकनी, मयुरधक्की, गोरगी, अंजनी के सभी किसानों से धान विक्रय केन्द्र चंदौरा में धान विक्रय किया करते थे, परन्तु उक्त धान विक्रय करने में किसानों को जर्जर सडकों से होकर चंदौरा में धान विक्रय करना पडता था, जिसमें कितने किसानों का उक्त जर्जर सडकों वाहन पलट जाने से काफी क्षति का सामना करना पडता है तथा चंदौरा धान खरीदी केन्द्र उक्त पंचायतों का काफी दुर भी है जिस कारण किसानों ने छ०ग० शासन से ग्राम पंचायत जजावल में धान खरीदी केन्द्र खोलने हेतु आवेदन दिया गया था परन्तु उक्त आवेदन पत्र में किसी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।

किसानों के द्वारा बताया गया कि हमारी समस्याओं को लेकर सरकार और न ही अधिकारी कोई कार्यवाही कर रहे है जिसके कारण हम पांच ग्राम पंचायत जजावल, चिकनी, मयुरधक्की, गोरगी, अंजनी के किसान संयुक्त राष्ट्र से अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर के समकक्ष उपस्थित होकर चंदौरा मुख्य मार्ग पर 20 नवंबर 2024 को धरना प्रदर्शन करने के लिए लिखित आवेदन प्रस्तुत किए हैं जिससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रति शासन प्रशासन की जवाबदारी हो

IMG 20241118 181751
ज्ञापन

देखना अब यह होगा कि जिम्मेदार क्या धरना प्रदर्शन से पहले किसानों की गंभारी समस्या जैसे धान खरीदी केंद्र की दूरी, जर्जर मार्ग जैसे कई समस्याओं से किसानों को निजात दिलाने जिम्मेदार ग्राम पंचायत जजावल में धान खरीदी केंद्र खुलवाने का कोई ठोस कदम उठा पाते है जिसमें किसान समस्याओं से छुटकारा पा सके या फिर जिम्मेदार पहले के ही भाती हाथों में हाथ रख कर ऐसी की हवा कार्यालय में बैठ कर लेते रहते है और देश का अन्नदाता परेशानियों को पूर्व की भाती झेलने के लिए मजबूर रहता है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment