सूरजपुर – बिन्झिया जाति को प्रदेश सरकार ने जैसे ही अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया वैसे ही ने अपने जीवन शैली को और बेहतर बनाने के लिए समय समय पर समाज द्वारा शासन से मांग किया जाता रहा है। इसी बीच आगमी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर सूरजपुर कलेक्टर एस जयवर्धन को ज्ञापन सौंपा है।

गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय बिन्झिया समाज महासंघ , प्रांतीय बिन्झिया समाज सुधार संघ एवं क्षेत्रीय बिन्झिया समाज सुधार संघ के साथ साथ भाजपा मण्डल बिश्रामपुर के महामंत्री कैलाश सिरदार सहित भाजपा मण्डल प्रेमनगर के महामंत्री विजय सिरदार ने एक साथ ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान बिन्झिया समाज के प्रदेश महामंत्री देवशरण सिंह, राष्ट्रीय सचिव हरदेव प्रसाद सिरदार, क्षेत्रीय अध्यक्ष बुझन राम, संगठन मंत्री गीता सिंह एवं मोहर साय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


















