---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज: महिला बाल विकास मंत्री के काफिले वाहन आपस में टकराई, बाल-बाल बची मंत्री

Follow Us
Spread the love

अंबिकापुर – राजपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 चरगढ़ के पास अंबिकापुर से कुसमी दौरा के दौरान महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की काफिले की चार वाहन आपस में टकरा गई। बाल-बाल बची मंत्री।

IMG 20241124 162113
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े काफिला

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अंबिकापुर से कुसमी बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। राजपुर की ओर से ग्राम चरगढ़ के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ रही थी। उसके पीछे एक और ट्रक आ रही थी। सामने वाले काफिले के वाहन ने ब्रेक मारा पीछे चल रहे चार वाहन आपस मे टकराई। मौके पर सड़क के दोनो साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद महिला बाल विकास मंत्री स्थानीय लोक निर्माण रेस्ट हाउस पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर कुसमी के लिए रवाना हुई, सभी सुरक्षित है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment