---Advertisement---

रासेयो शिविर का बौद्धिक परिचर्चा तहसीलदार बिहारपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ

Follow Us

सूरजपुर – आज दिनांक शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन का बौद्धिक परिचर्चा , तहसीलदार बिहारपुर के मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के दिशा निर्देश और संचालन में सम्पन्न हुआ। 26 नवंबर से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर में आज बौद्धिक परिचर्चा में तहसीलदार साहब शामिल होकर शिवरात्रियों और उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और ग्रामीण जनता के बीच अपने विचार रखें और उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात कही कि आप लोग ग्राम पंचायत का डाटा कलेक्शन कर रहे हैं उसमें एक बात और शामिल करिए कि हर परिवार में जमीन संबंधी या राजस्व संबंधी जाति निवास संबंधी क्या समस्या है उसे आप लोग बताएं और उसे हम लोग आगे आपकी समस्या के समाधान के लिए बढ़ाने का प्रयास करेंगे इस प्रकार आज के बौद्धिक परिचर्चा में बहुत ही महत्वपूर्ण बातों को लेकर के चर्चा हुई जिसमें मेरा युवा भारत और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा इन विषयों पर भी 27 नवंबर और 28 नवंबर को चर्चाएं की गई , मंच का संचालन शिवरारथी नायक और नायिका सुनील गुप्ता और सीता सिंह के द्वारा किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment