सूरजपुर – छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम अन्तर्गत 100 दिवसीय कार्यक्रम टीबी और कुष्ठ रोगी का पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जमीनी स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह अभियान में स्वास्थ्य विभाग तो अपना कार्य करेगा ही पर हर वर्ग, समुदाय, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि आदि सभी को इसमें सहयोग करना होगा सबकी सहभागिता से टीबी हारेगा और देश जितेगा। स्वास्थ्य पंचायत के लिए टीबी मुक्त पंचायत बनाना है। पंचायत स्वास्थ्य तो समाज स्वास्थ्य रहेगा।

श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए हम सभी एक जुट होकर कार्य करें । टीबी के संक्रमण से बचने एवं समाज परिवार को बचाने के लिए अपने पास-पड़ोस के सम्भावित व्यक्तियों का जांच करवाये जहां भी जिसको जरूरत हो हर सम्भव मदद किया जायेगा। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कपीलदेव पैकरा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत की गतिविधियां सिर्फ शासकीय कार्यक्रम नहीं है। यह एक हर भारतीय का सपना है । टीबी मुक्त समाज के निर्माण से स्वयं एवं समाज दोनों को लाभ है। भारत सरकार द्वारा इसके लिए गाइड लाइन भी जारी किया गया है। जिसका परिपालन हम सभी को करना है। अन्य विभाग और सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ता भी सहभागी हो, बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य को गति दें। यदि कहीं कोई समस्या है तो हमें तत्काल बतायें उसका समाधान निकाला जायेगा। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ जे एस आर सरूता ने 100 डे कार्यक्रम को विस्तार से बताए और आमजन का सहयोग की अपील किया कार्यक्रम का संचालन संजीत कुमार और सुरेश गुप्ता जी ने किया। निश्चय निरामया कार्यक्रम के अंतर्गत 7 दिसंबर से 23 मार्च तक 100 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का दल घर-घर जाकर टीबी मरीज कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उसे जांच हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजेगा साथ ही वृद्ध लोगों का देखभाल भी इस कार्यक्रम के तहत किया जाना है उच्च जोखिम समूह में टीवी की बीमारियों और कुष्ठ रोगियों का पहचान विशेष तौर पर इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा निश्चय नीराम में कार्यक्रम हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सेंट्रल टीवी डिवीजन द्वारा प्रदेश के 19 जिलों का चयन किया गया है जिसमें सूरजपुर जिला भी है हालांकि यह पूरा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है परंतु सूरजपुर जिले की समस्त रिपोर्टिंग राष्ट्रीय स्तर पर भी भेजी जाएगी आज के इस कार्यक्रम में डॉक्टर राजेश पैंकरा मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ दीपक मरकाम आईडीएसपी से डॉ जसवंत दास अस्पताल सलाहकार निलेश गुप्ता टीवी कार्यक्रम के उमेश गुप्ता, जनेश्वर सिंह, सुभाष यादव, कविता गुप्ता, लेपरा सोसायटी से रितेश गुप्ता, राहुल सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में विशेष सहयोग पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र तिवारी का रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अजय मरकाम ने किया। शुभारंभ पश्चात विधायक द्वारा चांद जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो प्रत्येक विकासखंड में जाकर लोगों के बीच जन जागरूकता का कार्य करेगी।

















