---Advertisement---

सत्यनारायण जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 

Follow Us

सूरजपुर – अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में जनहित के काम के लिए हमेशा सक्रिय और दो कदम आगे रहने वाले जिला पंचायत सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में सैकड़ों विकास कार्यों को अंजाम देने वाले गीता सत्यनारायण जायसवाल आज जनता की कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक आदि गतिविधियों में पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ भूमिका निभाने के कारण क्षेत्र की जनता की इन्हें अपनी पहली पसंद के रूप में देखती है। अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए एक बार फिर से इन्होंने रामनगर के डबरीपारा छुईनाखा के ग्रामवासियों को निर्मला घाट और शेड निर्माण कार्य को स्वीकृत करवा कर क्षेत्र की जनता को एक बड़ा सौगात दिया है।

IMG 20241208 112519
भूमिपूजन

दअरसल जिला पंचायत क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत 15 वित्त से 2 लाख 60 हजार रुपए के इस निर्माण कार्य के लिए जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक अपने प्रयास को जारी रखा। अंततः प्रदेश सरकार ने इनकी मांग को जायज ठहराते हुए मंजूरी दी है। इस काम को आगे बढ़ाते हुए सत्यनारायण जायसवाल ने उक्त दोनों कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सरपंच जवाहिर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment