---Advertisement---

युवा संसद प्रतियोगिता में गीता सत्यनारायण जायसवाल हुए शामिल 

Follow Us
Spread the love

जिला पंचायत सदस्य से युवाओं ने लिया राजनैतिक बारीकियों की जानकारी

सूरजपुर – जिले के ग्राम पंचायत बतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल भी उपस्थित रहे। केबिनेट मंत्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देखते युवाओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी युवाओं ने अपने – अपने विषय को बड़े ही प्रमुखता से रखा।

IMG 20241209 WA0039
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

गौरतलब है कि कार्यक्रम के पूर्व प्रतिभागी युवाओं ने जिला पंचायत सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल से सार्थक चर्चा करते हुए राजनीतिक बारीकियों को सीखा।

बता दें कि युवा संसद प्रतियोगिता के दौरान सत्यनारायण जायसवाल ने केबिनेट मंत्री से अंबिकापुर से शहडोल चलने वाली ट्रेन का स्टॉपेज करंजी में देने की मांग को लेकर चर्चा किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल के इस प्रस्ताव को मंत्री महोदया ने DRM के समक्ष प्रस्तुत कर बात करने का भरोसा दिलाया है।

अम्बिकापुर – शहडोल ट्रेन का करंजी में स्टॉपेज को लेकर जब सत्यनारायण जायसवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि करंजी में एक बड़ा रेलवे यार्ड है जहां हर दिन छोटी यात्री ट्रेनों के साथ साथ मालगाड़ियां रुकती है और तो और यहां रेलवे कालोनियों में भी विभिन्न जिले और प्रांतों के कर्मचारी निवासरत हैं , इसके अलावा करंजी स्टेशन भटगांव कॉलरी क्षेत्र से भी लगा हुआ है ऐसे में रेलवे कर्मचारियो के साथ साथ कॉलरी वासियों और करंजी वासियों को दीगर जिले या प्रदेश में आने जाने के लिए सुबह में ट्रेन सुविधा न होने से अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है l इसलिए करंजी में कम से कम अंबिकापुर – शहडोल ट्रेन का स्टॉपेज जरूरी हो जाता है l विदित हो कि अंबिकापुर – शहडोल ट्रेन का करंजी में स्टॉपेज कोरोना काल के समय से ही बंद है।

सत्यनारायण जायसवाल
सत्यनारायण जायसवाल

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के समस्त ग्रामवासी सत्यनारायण जायसवाल के इस प्रस्ताव की भुरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment