---Advertisement---

मोर छंइहा भुंईया-2’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में मचाया गदर

Follow Us

अम्बिकापुर ।। 26-मई -2024।।छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छंइहा भुंईया 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है… फैंस लंबे टाइम से इस छत्तीसगढ़ी फिल्म का इंतजार कर रहे थे..

मोर छंइहा भुंईया 2 एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें मन कुरैशी, एल्षा घोष, दीक्षा जायसवाल और दीपक साहू जैसे कलाकार लीड रोल में दिखाई दे रहे है। पुष्पेंद्र सिंह और ललिल उपाध्याय, क्रांति दीक्षित जैसे स्टार्स नजर आ रहे है। फिल्म की कहानी कार्तिक (दीपक साहू) उदय (मन कुरैशी) के ईर्द गिर्ध बुनी गई है। फिल्म में छत्तीसगढ़ी परिवेश को काफी शानदार तरीके से दिखाया गया है।

इस फिल्म के पार्ट 2 में कई कलाकार पहले पार्ट के समय पैदा भी नहीं हुए थे। फिल्म के कलाकार मन कुरैशी, दीपक साहू, दीक्षा जायसवाल और एल्सा घोष मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को लेकर अभिनेता मन कुरैशी ने बताया कि, ‘मोर छंइहा भुंईया छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक इमोशन है, एक ब्रांड है, जिससे लोग कनेक्ट रहते हैं। पार्ट 2 काफी अच्छी बनी है। फिल्म का परिदृश्य पूरी तरह से बदल दिया गया है। उम्मीद है कि यह पुराने वाले से भी ज्यादा बड़ी सुपरहिट साबित होगी।’

सिनेमाघरों में लगातार हाउसफुल चल रही मोर छंइहा भुंईया-2’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में मचा दिया गदर दूसरे दिन भी प्रभात टाकीज रायपुर हाउसफुल । और भी कई सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही मूवी।।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment