---Advertisement---

विद्यालय परिसर को सुरक्षित करने आगे बढ़े सत्यनारायण जायसवाल 

Follow Us

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के बहुप्रतीक्षित मांगों पूरा करने उठाया बीड़ा

सूरजपुर – जिला पंचायत सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल ने अपने क्षेत्र क्रमांक 2 के जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों पूरा करने के अभियान को तेज कर दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपने दुगुने आत्मविश्वास के साथ अपने क्षेत्र में लगातार दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं।

गौरतलब है कि गीता सत्यनारायण जायसवाल द्वारा जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने और समस्याओं को दूर करने का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कुमदा बस्ती स्थित लाइन पारा स्कूल परिसर में बाउंड्री वाल का भूमि पूजन किया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 की जनता अपने सक्रिय और समर्पित जनप्रतिनिधि की कार्यशैली से खुश नजर आ रहे हैं।IMG 20241211 105927 scaled

बता दें कि यह बाउंड्री वॉल की मांग सरपंच द्वारा बहुत ही लंबे समय से की जा रही थी। इस मांग को गीता सत्यनारायण जायसवाल द्वारा जिला पंचायत स्तर से लेकर कलेक्टर तक मुलाकात कर मनरेगा के तहत स्वीकृत करा दिया। जिसका इन्होंने भूमिपूजन ग्रामीणों की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर गांव के सरपंच विजय सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment