सूरजपुर – ग्राम पंचायत गिरजापुर विकासखंड ओड़गी में चट्टानी नाला पर पुलिया निर्माण कार्य मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य का भूमि पूजन माननीय श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के विशिष्ट के विशिष्ट आतिथ्य में वीडियो कॉल के माध्यम से भूमि पूजन किया गया।

32 लाख 29 हजार रुपए की स्वीकृति से निर्मित होने वाले बहुप्रतीक्षित मांग की पूरा हो जाने पर सरपंच पति श्री गैराज सिंह एवं सरपंच श्रीमती उर्मिला सिंह सहित सभी ग्रामीणों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी, सरपंच पति गैराज सिंह, सरपंच श्रीमती उर्मिला सिंह, बलराम सोनी, केशव सिंह, संतोष सिंह, चिंतामणि राजवाड़े, राजेंद्र जायसवाल, उर्मिला सिंह, उमेश गुर्जर, आशीष प्रताप सिंह, विनीत यादव, जनपद सीईओ निपेंद्र सिंह, एसडीओ मानवेंद्र सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

















