---Advertisement---

कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Follow Us

सूरजपुर – शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के तत्वावधान में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध विषयों अध्ययन करते हुए एवं अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए, अपनी रुचिकर विषयों में महारत हासिल कर, नौकरी के रूप में या पेशा के रूप मे जीवनोपार्जन का माध्यम बना सकें। इनके साथ ही जीवनोपार्जन के माध्यम या समकक्ष माध्यम से अपने समाज एवं देश के विकास में योगदान दे सकें। महाविद्यालय में उपलब्ध विषयों के आधार पर, प्रत्येक विषय के द्वारा शिक्षा ग्रहण कर, विद्यार्थी कई सेवाओं को अपने पेशे के रूप के चुनाव कर सकते हैं, जिनकी विस्तार से परिचर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया। करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस के रिसोर्स पर्सन श्री रंजीत सतपुते प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय ओड़गी एवं भैयाथान के द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस का आयोजन
करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस का आयोजन

इस कार्यशाला में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य श्री बृजलाल साहू एवं आयोजनकर्ता प्राध्यापकगण संदीप सोनी, डॉक्टर धनंजय पांडेय, दिग्विजय सिंह, महाविद्यालय के सदस्यगण डॉक्टर विनोद साहू, पुनीत गुप्ता, रोहित सेठ, सुश्री पूजांजलि भगत, अतिथि व्याख्यातगण डॉक्टर एच सी पांडेय, सुप्रिया सिंघल, वर्षा यादव, सजीत खलखो, संगीता सिंह सहित महाविद्यालयीन छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment