---Advertisement---

भाजपा में मण्डल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर घमासान, नाराज कार्यकर्ताओं ने ..

Follow Us

रामानुजनगर – भाजपा में मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर भारी घमासान मचा हुआ है। 15 दिसम्बर के पहले मण्डल अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाना है।आम सहमति से होने वाले इस चुनाव में मापदण्ड नही बल्कि परिक्रमा में पारंगत लोगो को तरजीह देने की तैयारी से आम कार्यकर्ताओ में भारी रोष सामने आ रहा है। हालात यह है कि शिकवा शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओ का दर्द यह है कि पार्टी में दरी बिछा कर समर्पित भाव से सेवा करने वालो को कोई मौका नही मिल रहा है। पार्टी के साथ बूथ स्तर के हुए बैठकों के दौरान मण्डल अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से कुछ नियम तय किए गए किन्तु अब जब इनके चयन की बारी आई तो नियमो को दरकिनार कर ऐसे लोगो को उपकृत करने की तैयारी है जो कभी पार्टी के लिए समर्पित रहे ही नही अपितु उनकी वफादारी व निष्ठा व्यक्ति के प्रति रही है। ऐसे ही प्रयास को देखते हुए रामानुजनगर मण्डल से शिकायतें सामने आई है जिसमे इस चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे है।

IMG 20241213 002951
मण्डल अध्यक्ष ने लिखा पत्र

मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने चुनाव प्रभारी चम्पा देवी पावले को लिखे एक पत्र में कहा है कि भा.ज.पा. संगठन चुनाव को लेकर दिनांक 07.12.2024 को मण्डल अध्यक्ष का चुनाव हेतु राय मशवरा करा कर उम्मीदवारों का नाम पैनल के माध्यम से जिला संगठन को भेजा गया था। मण्डल रामानुजनगर से कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे से आयु मापदण्ड के कारण 2 आवेदकों के द्वारा आवेदन वापस ले लिया गया शेष 9 आवेदकों का आवेदन जमा किया गया। जबकि भा.ज.पा. संगठन के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा 35 से 45 वर्ष के मध्य होना निर्धारित किया गया है। मण्डल रामानुजनगर से भी निर्देशानुसार चयन हेतु प्रक्रिया पूर्ण किया गया था किन्तु कुछ उम्मीदवारों के द्वारा अपनी आयु सीमा को दर्शाने के लिए जो साक्ष्य प्रस्तुत किए गए वह कुट रचित हैं जिसकी जानकारी सोशल मिडिया के द्वारा प्राप्त हुआ है। यदि उम्मीदवारों के द्वारा आयु हेतू गलत जानकारी दिया गया हैं तो वह नियम विरूद्ध, अनौतिक व असंगठात्मक हैं। चुनाव प्रक्रिया में आयु संबंध में पार्टी व संगठन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते हुए सूची जारी करने की मांग की गई है।, यदि इस संबंध में पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जाता हैं तो पार्टी कार्यकत्ताओं के मन में असंतोष का भावना बढ़ेगा जिस कारण संगठन में गलत संदेश जावेगा। क्योकि आयु सीमा संबंध में चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु प्रस्ताव पार्टी कार्यकत्ताओं के मध्य पारित किया गया है। बताया जाता है इस तरह की शिकायत अन्य कार्यकर्ताओ ने भी की है। यहां से किसी सुंदर लाल का नाम अध्यक्ष के लिए किया जा रहा है जिन पर विधायक भूलन सिंह व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की कृपा है जबकि अन्य मापदण्डो में वे खरे नही उतरते हैं। इसलिए कार्यकर्ता भारी नाराज है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment