---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने सुशासन के एक वर्ष पर लोगों को किया संबोधित

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर – राज्य सरकार  के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा संदेश दिया गया। जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया गया। मुख्यमंत्री संदेश के साक्षी जिला सूरजपुर के समस्त जिलेवासी बने। मुख्यमंत्री के संदेश को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह था। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन व महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर मुख्यमंत्री संदेश के प्रसारण हेतु पुख्ता इंतजाम किये गए थे। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में शासन के एक  वर्ष के कार्यों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की जनता की खुशहाली एवं उन्नति के लिए बीते 01 वर्ष में किए गए कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने जनता को ‘‘एक वर्ष विश्वास का परब दिवस’’ के लिए बधाई दी।

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था, जहां लोगों ने बड़ी तन्मयता के साथ मुख्यमंत्री जी के संदेश को सुना। जिले के नागरिक व ग्रामीणों ने भी साय सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सराहा। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ने मौजूदगी दर्ज करायी ।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment