---Advertisement---

शासकीय माध्यमिक विद्यालय पतरापाली में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर दिलाया गया शपथ

Follow Us

सूरजपुर – राज्य साक्षरता प्राधिकरण मिशन एवं राज्य साक्षरता केंद्र स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री पंडित भारद्वाज एवं बीपीओ रविनाथ तिवारी के मार्गदर्शन में शासकीय माध्यमिक विद्यालय पतरापाली में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। उक्त बैठक संकुल के समस्त विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे, उनके मध्य उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए बीपीओ रविनाथ तिवारी ने बताया कि अपने विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आप सभी अपने अपने ग्राम पंचायत में नवभारत साक्षरता का प्रचार प्रसार करते हुए साक्षरता केंद्रों में असाक्षरों की शत प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाएं, उल्लास पुस्तिका का नियमित पाठन वित्तीय साक्षरता, चुनावी साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, विधिक साक्षरता, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, स्वच्छता पर जागरूकता के संबंध में नवसाक्षरों को जानकारी देने तथा स्वयं सेवीशिक्षकों को साक्षरता केंद्र संचालन के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिए। वही स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का शपथ दिलाया गया।IMG 20241214 WA0031 

इस दौरान संकुल प्राचार्य हेमसाय सिंह, संकुल समन्वयक जी.डी. सिंह, संतोष जायसवाल, योगेश साहू, अनिता सिंह, कृष्ण कुमार यादव, उर्मिला सिंह, प्रवीना, रघुनाथ जायसवाल, रामधन साहू, नंदकुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुखलाल सिंह, सुमेर साय, अजय साहू, अलका कुजूर सहित संकुल के शिक्षक, शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment