---Advertisement---

आम नागरिकों ने “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ पर आधारित कलेक्ट्रेट में लगे फ़ोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Follow Us

फोटो प्रदर्शनी से नागरिकों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सूरजपुर – 14 दिसंबर 2024 जिला संयुक्त कार्यालय के प्रागंण में “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल“ पर आधारित जिले के विकासमूलक फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन जिले के नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक वर्ष पूरा होने पर जिला कार्यालय परिसर में ’’सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ के थीम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। फोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाना है।

फोटो प्रदर्शनी
फोटो प्रदर्शनी

इसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं की लाभ और उनके क्रियान्वयन की तस्वीरों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही जिला कार्यालय में आने वाले नागरिकों को योजनाओं से संबंधित पत्रिकाओं और जन मन का वितरण भी किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment