---Advertisement---

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Follow Us

कृष्ण कुमार अग्रवाल ने अध्यक्ष और श्याम साहू ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ

सूरजपुर – आज नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री मुरली सोनी, श्री शशिकान्त गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल, श्रीमती रजनी त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण व एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस समारोह में कृष्ण कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष और श्याम साहू को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई इसके साथ ही सीतीकांत स्वाई, धर्मेंद्र गुप्ता, अनिता सिंह, मनी बग्गा, प्रमिला साहू ने नगर पंचायत सदस्य के रूप में शपथ ली।

IMG 20241214 WA0053
श्यामू साहू

इस समारोह के अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभा को संबोधित करते हुए शिवनंदनपुर के नगर पंचायत बनने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने पर शिवनन्दनपुर का तेजी से विकास होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सदस्यों एवं नगर पंचायत सीएमओ को भी बधाई देते हुए उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करते हुए नगर के तेजी से विकास करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने इस नगर पंचायत क्षेत्र में नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों को शीघ्र लागू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने पर अब स्वच्छता कार्यक्रम, बिजली, जलापूर्ति, मलजल पद्धति इत्यादि जैसी नागरिक सेवाओं और सुविधाओं के संचालन एवं रखरखाव को बेहतर किया जा सकता है। IMG 20241214 WA0052

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामसेवक पैकरा ने भी सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि नगर पंचायत बनने पर अब कहीं ज्यादा व्यवस्थित विकास हो पाएगा। पेयजल, स्वच्छता, बिजली एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन और अधिक तीव्रता से दुरुस्त हो सकेगा। क्षेत्र में दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस/परमिट जारी करना, दुकानो एवं बाज़ारों का नियंत्रण करना और अधिक बेहतर हो सकेगा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment