---Advertisement---

गांव के विकास हेतु हर संभव प्रयास कर रहे जिला पंचायत सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल

Follow Us

सूरजपुर -” मेरा गांव मेरा देश ” के ध्येय को लेकर जनसेवा में लगातार आगे आगे बढ़ रहे क्षेत्र क्रमांक 2 के जिला पंचायत सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल ग्राम पंचायत रामपुर को एक नया सौगात दिया है।

दअरसल ग्राम पंचायत रामपुर के ग्रामीणों की लंबे समय मांग कर रहे थे कि उनके गांव में में एक पूजा पंडाल के चबूतरा एवं शेड का निर्माण हो l इसपर क्षेत्र की संवेदनशील एवं सक्रिय जिला पंचायत सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल ने ग्रामीणों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए अपने अपने जिला पंचायत निधि से इस बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकृत करवाकर रामपुर वासियों को एक बड़ा सौगात दिया है।

स्वीकृति के बाद उक्त कार्य का भूमिपूजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच मनोहर सिंह , राहुल जायसवाल, रज्जू सिंह, समय लाल , बोधन राजवाड़े एवं उदय दास सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment